Sahibganj News: 18 पुरिया स्मैक के साथ युवक धराया
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: बरहड़वा। बरहड़वा थाना पुलिस ने 18 पुरिया(9.6 ग्राम) स्मैक जैसा पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। बीते 11 अक्टूबर को झिकटिया चौक पर एक व्यक्ति को चरस बेचते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त सूचना के सत्यापन बरहड़वा थाना गश्ती दल में शामिल एसआइ अनिल कुमार यादव ने मौके पर पहुंच करते हुए धराये व्यक्ति को कब्जे में लेकर तलाशी लेने उसके पास से 18 पुड़िया स्मैक बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शिवा कुमार बताया। इस मामले में बरहड़वा थाने में एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए आगे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार,एसआइ अनिल कुमार यादव,सुदामा सिंह आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.