Sahibganj News: 153.93 करोड़ की लागत से बनेगा बेतौना-मिर्जाचौकी रोड
साहिबगंज, जुलाई 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज(अभिजीत राय)। बेतौना से मिर्जाचौकी तक 19.83 किमी लम्बा रोड का निर्माण होगा। पथ निर्माण विभाग ने इस योजना की तकनीकी स्वीकृति दे दी है। कैबिनेट की बैठक में जल्द इस योजना को मंजूरी मिल जाने की संभावना है। उसके बाद विभाग के स्तर से टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस रोड के निर्माण पर करीब 153.93 करोड़ रुपये लागत आएगी। इस राशि में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा भी शामिल है। दरअसल, इस रोड के निर्माण पर जिला मुख्यालय पर ट्रैफिक लोड काफी कम हो जाएगा। मिर्जाचौकी से आने वाले बड़े वाहन सीधे प्रस्तावित टनल बाइपास से शहर से बाहर निकल जाएगा। जिला मुख्यालय आने वाले लोग अंजुमननगर होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इस रोड की चौड़ाई 10 मीटर होगी। इससे वाहनों के परिचालन से जाम की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। खास बात है कि इस रोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.