Sahibganj News: 15 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर धराया
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज आरपीएफ की टीम ने मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर एक युवक को शराब के साथ पकड़ा है। युवक के पास से 15 बोतल क्वाटर अंग्रेजी शराब जब्त किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर गुलाम सरवर ने बताया कि मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर शराब के साथ युवक को किसी ट्रेन के इंतजार करते देखने की सूचना मिली। इसपर तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची तो युवक भागने लगा। आरपीएफ के जवानों ने खदेड़ कर युवक को पकड़ लिया। उसके पास से करीब तीन हजार का शराब जब्त किया गया है । जब्त शराब के साथ युवक को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है। टीम में एएसआई आरके तिवारी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार व अमिताभ चटर्जी थे। फोटो 14, शराब के साथ धराये युवक के बारे में जानकारी देते आरपीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.