साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के कासिम बाजार वार्ड नंबर चार स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बड़ी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा भव्य और आकर्षक रूप से मनाए जाने को लेकर कमेटी की ओर से जोर-जोर से तैयारी की जा रही है। कमेटी के सचिव भुदेव कुमार ने बताया कि यहां करीब 118 सालों से भी अधिक समय से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। यह पूजा उस समय के प्रसिद्ध जमींदार काली प्रसाद साहा ने अपनी जमीन पर मंदिर बनाकर शुरू किया था। लगातार उनके एवं उनके परिवार के सदस्यगण बीते 60-65 सालों तक पूजा किया। बाद में उन्होंने मंदिर को सार्वजनिक कर दिया और तभी से उक्त दुर्गा पूजा सार्वजनिक हो गया । यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बड़ी दुर्गा मंदिर में 118 वर्षों से लगातार हो रही है पूजा उक्त मंदिर की विशेषता यह है कि मां दुर्गा सहित अन्य भग...