साहिबगंज, अक्टूबर 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। तालझारी थाना क्षेत्र के प्रधान टोला गांव में सोमवार को 11 हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार सोना मुनी किस्कू (35) पहाड़ से जलावन के लिए लकड़ी काट कर माथा में लाद कर ला रही थी। कृषि दौरान सड़क किनारे 11 हजार हाई टेंशन तार लटक रहा था। इसी तरह लकड़ी का हिस्सा उक्त तार में सड़ गया और सोनामुनी उसके चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया । ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर सादिक अंसारी ने इलाज किया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 11 हजार हाई टेंशन तार की चपेट में आने से महिला मुर्छित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...