Sahibganj News: 1.20 करोड़ साइबर ठगी में और 1.55 लाख रुपये जब्त
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बरहड़वा के एक व्यक्ति को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में एसआइटी ने और 1.55 लाख रुपये जब्त किया है। इससे पहले एसआइटी ने मंगलवार को 17 बैंक खातों को फ्रीज कर 28 लाख रुपये जब्त किये थे। इस तरह अबतक एसआइटी ने इस मामले में संदिग्ध साइबर अपराधियों के बैंक खाते को फ्रीज कर कुल 29.55 लाख रुपये जब्त कर चुका है। उल्लेखनीय होगा कि इस मामले में बरहड़वा नया टोला के गौतम चंद्र दास ने बीते 31 अगस्त को कथित रूप से डिजिटल अरेस्ट कर 1.20 करोड़ रुपये साइबर ठगी कर लेने के मामले में संबंधित थाने में केस दर्ज कराया है। कांड के उद्भेदन के लिए एसपी अमित कुमार सिंह ने मुख्यालय डीएसपी रविकांत साव के नेतृत्व में नौ सदस्यीय एसआइटी का गठन किया है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.