Sahibganj News: ...हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा वातावरण
साहिबगंज, सितम्बर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। भाद्र पद कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि पर शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के कई मंदिरों में विशेष पूजन व हवन के अलावा देररात तक भजन कीर्तन का दौर चला। कुछ स्थानों पर देर रात को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सामूहिक पूजन पुरोहित हुआ। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं से अपने घरों में इसका विधिवत पूजन किया। शहर स्थित चौक बाजार श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी व श्रीरामनाथ ठाकुरबाड़ी, भरतिया कॉलोनी के मनसकामना ठाकुरबाड़ी के अलावा महाजन पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर व पुरूषोतम गली स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी हर्षोल्लास से मनी। उधर, श्री खाटू श्याम मंदिर में प्रभु श्री कृष्ण व राधारानी की आकर्षक व अलौकिक झांकी सजायी गयी थी और यहां छप्पन भोग का चढ़ावा चढ़ाया गया। महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.