Sahibganj News: हावड़ा-गया एक्सप्रेस से 40 केन अवैध बीयर बरामद
साहिबगंज, अगस्त 7 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर विशेष तलाशी अभियान चलाकर ट्रेन संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस से अवैध रूप से ले जाई जा रही 40 बीयर कैन बरामद की। तस्करों ने बीयर कैनों को स्लीपर कोच के शौचालय की छत के ऊपर बने गुप्त स्थान में छिपा रखा था, ताकि जांच के दौरान किसी की नजर उस पर न पड़े। हालांकि आरपीएफ की सतर्कता और संयुक्त जांच अभियान के कारण तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई। जब्त बीयर की अनुमानित कीमत करीब छह हजार रुपये बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ पोस्ट बरहरवा को अवैध शराब की खेप ट्रेन के माध्यम से ले जाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी।
विशेष जांच अभियान सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में एएसआई सुरेश पासवान, कांस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.