Sahibganj News: हादसे में स्कॉर्पियो व ई रिक्शा खेत में गिरा,दो घायल
साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहरवा-पाकुड़ रोड पर डाटापाड़ा गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से एक ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो और ई-रिक्शा दोनों सड़क किनारे खेत में जा गिरे। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि स्कॉर्पियो सवार को मामूली चोट लगी है। दुर्घटना में ई-रिक्शा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा चालक सड़क किनारे वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठा रहा था। इसी दौरान बरहरवा से पाकुड़ की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने खड़े ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरे। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार मंडल हेम्ब्रम (19) के आंख के पास गंभीर चोट लगी है। वहीं एक गर्भवती महिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.