Sahibganj News: हादसे में बालु लदा टेलर पलटा, केबिन में फंसा रहा चालक
साहिबगंज, अगस्त 16 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बोरियो तीनपहाड़ पथ के बेहड़ा मोड़ के समीप बालुलदा टेलर रविवार की सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चालक को गंभीर चोट लग गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेलर संख्या BR10GD0952 बिहार के जमुई से बालु लोड कर उधवा की ओर जा रहा था इस दौरान थाना क्षेत्र के बेहड़ा मोड के पास वाहन असन्तुलित होकर पलट गया।इस दौरान चालक मो नाफिस आलम वाहन के कैबिन में फस गया उसके पैर तथा शरीर में गंभीर चोट आई है वहीं सहचालक साह फहाद को भी सीने में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना के ए एस आई ललन राजवाड़ घटना स्थल पहुंच कर वाहन के कैबिन फसें चालक को जेसीबी के माध्यम से निकलवाया और दो घायल को इलाज के लिए राजमहल अस्पताल भेजा। वाहन सकरीगली का बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.