साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो संथाली में बीते रात करीब 10 बजे अज्ञात हाईवा ने बिजली पोल को टक्कर मार दी। जिससे रात से हीं बोरियो संथाली में बिजली गुल है। भाजपा नेता मधुसूदन दत्ता ने बताया कि बिजली गुल रहने की शिकायत बोरियो पीएसएस में दे दी गयी है। बोरियो संथाली के लालमोहन दत्ता, त्रिवेनी रक्षित, विनय टुडू, तलु हांसदा,बबलू मुर्मू आदि ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से यथाशीघ्र बिजली की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Purnia News: रहुआ पंचायत में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ता परेशान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...