Sahibganj News: हाइवा की चपेट में युवक घायल, सड़क जाम
साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: पतना। बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ पर केशरो के पास एक युवक हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार केशरो के चरण सोरेन(32) सड़क के किनारे खड़ा था। इसी क्रम में एक हाइवा की चपेट में आ गया। उधर, ग्रामीणों के मदद से उसे बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत घटनास्थल पहुंच सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने गांव के पास बैरिकेटिंग लगाने व कम रफ्तार में वाहन चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: हाइवा की चपेट में आने से एक युवक घायल, रेफर इसबीच थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.