साहिबगंज, जुलाई 30 -- Sahibganj News: साहिबगंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में एसपी अमित कुमार सिंह ने पौधरोपण किया। मौके पर गायत्री परिवार ट्रस्ट के कई वरीय सदस्य मौजूद थे। गायत्री परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले एसपी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया । एसपी ने पुलिस लाइन मैदान में आम के पौधे लगाकर इस अभियान का शुभारम्भ किया। बाद में बारी-बारी से उपस्थित लोगों ने करीब दो दर्जन पौधे लगाए । मौके पर एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से पौधरोपण बहुत ही बेहतर प्रयास है। ज्यादातर फलदार पौधे ही लगाया जाए। ये फलदार पौधे अगले 10 सालों के बाद एक विशाल वृक्ष बनकर छाया व फल देगा। एसपी ने कहा कि सभी मनुष्य को अपने-अपने हिसाब से जगह का चयन कर पौधा जरुर लगाना चाहिए। कम से काम मनुष्य को...