Sahibganj News: हथियार के साथ फोटो वायरल मामले में एक से पूछताछ
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: तालझारी। सोशल मीडिया पर कथित रूप से हथियार के साथ एक व्यक्ति का फोटो वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कुछ दिन पूर्व उक्त व्यक्ति का हथियार लहराते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल फोटो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने मंगलवार की देर रात उक्त व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर उसे पूछताछ के लिए थाना लाया है। हालांकि, अब तक उसके पास से किसी भी प्रकार के हथियार की बरामदगी नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ जारी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.