साहिबगंज, सितम्बर 25 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सामूहिक हत्याकांड में पिछले 23 सालों से फरार एक कथित अभियुक्त को जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि 16 अक्टूबर 2003 की रात को एसपी कार्यालय से बिल्कुल सटे जिरवाबाड़ी मोहल्ले में आपसी विवाद में करीब आधे दर्जन लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कालीचरण की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ जिरवाबाड़ी ओपी में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। तत्कालीन थाना प्रभारी संजय कुमार मामले की जांच में जुटे थे। थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि इस मामले में एक अभियुक्त गुड्डू साह तब से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...