Sahibganj News: सड़क हादसे में मौत मामले में अबतक केस नहीं
साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी-भगैया मुख्य सड़क पर निमगाछी गांव के पास बीते बुधवार को बाइक की चपेट में आने से 66 साल की सावित्री देवी की मौत हो जाने के मामले में अब तक मिर्जाचौकी थाना में केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतका के परिजनों की ओर से अबतक इस मामले में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, हादसे के बाद मृतका के परिजनों में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Pakur News: सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की हुई मौत मामले में थाने में प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.