Sahibganj News: सड़क हादसे में मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम
साहिबगंज, जुलाई 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। बोरियो-साहिबगंज स्टेट हाइवे पर कदमा के साथ शनिवार को बाइक व स्कार्पियो की जोरदार टक्कर में मृत बाइक सवार युवक की पहचान बोरियो थाना पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान गोड्डा जिले के बोआरीजोर के कदनिया स्थित श्रीपुर बाजार के मोदुल यादो के पुत्र हासिम यादो (27) के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि असीम अपनी पत्नी व बच्चे के साथ बहन के यहां किसी समारोह में रक्सो आया था। उसकी पत्नी व बच्चे पहले ही घर के लिए निकल गए थे। घटना के समय हासिम बाइक से अपने घर बोआरीजोर लौट रहा था। इसी दौरान कदमा के पास उसकी बाइक की सामने से आ रही स्कार्पियो से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे तीन साल का पुत्र व पत्नी को छोड़ गया। इधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.