साहिबगंज, सितम्बर 1 -- Sahibganj News: बरहेट। बरहेट- दुमका मुख्य पथ स्थित छोटा कदमा गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक बरहेट की ओर से आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से मुर्गा लदा एक वाहन तेज रफ्तार में लिट्टीपाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में पॉल्ट्री वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बाइक चालक महेशपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के निकुलस हांसदा (30) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे नारायणपुर गांव के जिनसे टूडू (30 ) गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, घायल युवक को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक डॉ. पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति ...