Sahibganj News: सड़क हादसे में बंगाल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 23 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के गणेशपुर बांका गांव में बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में पश्चिम बंगाल के फरक्का थाना क्षेत्र के चंडीपुर गांव के उत्तम मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, उत्तम मंडल अपने रिश्तेदार के घर से बाइक लेकर निकल रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हो-हल्ला होने पर ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल उत्तम मंडल का इलाज पश्चिम बंगाल के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वहीं, इस मामले में घायल उत्तम मंडल के पुत्र मिनिमय मंडल ने बरहरवा थाना में आवेदन देकर संबंधित ट्रैक्टर और उसके चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस बीच बरहरवा थाना प्रभारी रूपेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.