साहिबगंज, अगस्त 29 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। बरहड़वा-राजमहल मुख्य पथ पर तेतुलिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात एक वृद्ध व्यक्ति बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार तेतुलिया के नौशाद विश्वास ( 62) बरहरवा से टोटो पकड़ कर अपने घर जा रहा था । इस दौरान तेतुलिया पेट्रोल पंप के पास टोटो से उतरकर रोड क्रॉस के दौरान बाइक की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया। बाइक चालक झिकटिया के समीर महतो ( 22 ) हैं। उन्हें भी गंभीर चोट लगी है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: टोटो पलटने से एक यात्री घायल, रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...