Sahibganj News: सड़क से हटाया गया स्टोन चिप्स,बालू, आवागमन हुआ सुगम
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: बरहड़वा प्रतिनिधि। एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को कोटालपोखर थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से चौड़ामोड़, कोटालपोखर मुख्य सड़क और मयूरकोला गांव के पास सड़क किनारे सालों से जमा स्टोन चिप्स, बालू, धूल, कीचड़ और जलजमाव को हटाया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी सहयोग किया।
सड़क किनारे की बाधाएं ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे स्टोन चिप्स, बालू और कीचड़ जमा होने के कारण सड़क काफी संकरी हो गई थी। इससे आवागमन में परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। सफाई के बाद सड़क का रास्ता साफ और सुगम हो गया है। इससे राहगीरों, वाहन चालकों के साथ स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं को भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.