Sahibganj News: सड़क सुरक्षा को लेकर तीनपहाड़ में चला वाहन जांच अभियान
साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: तीनपहाड़। सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से सोमवार की दोपहर को तीनपहाड़ के सुभाष चौक पर जिला परिवहन विभाग व तीनपहाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान सैकड़ों दोपहिया वाहनों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई। पुलिस ने हेलमेट, लाइसेंस इंश्योरेंस और प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच की। बिना हेलमेट व बिना कागजात के चल रहे कई चालकों को रोका गया। अधिकारियों ने बताया कि विभाग के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। अक्सर चालक सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं करते हैं। इससे बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ही यह जांच की जा रही है। मौके पर थाना के एएसआई बाबू सरन मुर्मू रोड सेफ्टी इंजीनियर अनुज परासर आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.