Sahibganj News: सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बरहेट मुख्य पथ के जिरूल मोड़ के पास सड़क दुघर्टना में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मझुआ टाल मनिहारी (बिहार) निवासी बबलु कुमार (23) बाइक से धनैला अपने मामा घर से अपना घर जा रहा था। वहीं बुंदा पहाड़ निवासी जबरी पहाड़िन (33) अपने पुत्र प्रदीप पहाड़िया (8) के साथ बोरियो हाट से पैदल घर जा रही थी। बाइक की चपेट में आने से घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर बोरियो थाना के एएसआई देव नारायण साहू सीएचसी पहुंच कर मामले की छानबीन की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.