Sahibganj News: सड़क दुघर्टना में घायल युवक का पैर टूटा
साहिबगंज, सितम्बर 2 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के दनवार मौजा के शिबू सोरेन कॉलेज के पास बाइक व अज्ञात टोटो के टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार मोतीलाल सोरेन (45) का दाहिना पैर टूट गया। जानकारी के अनुसार बोआरीजोर थाना के मोंगरा के मोतीलाल सोरेन बाइक से बोआरीजोर से बोरियो आ रहा था। शिबू सोरेन कॉलेज के पास विपरीत दिशा से आ रहा टोटो ने बाइक को टक्कर मार दिया। राहगीरों ने घायल को ईलाज के लिए बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. कुलदीप कुमार ने ईलाज किया। बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्तपताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.