साहिबगंज, जुलाई 17 -- Sahibganj News: तालझारी। पीएम जनमन स्वास्थ्य क्लस्टर में शुकरवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर वृंदावन के महुआटांड़ गांव में डॉ राहुल राज के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर कुल 30 योग्य लाभार्थियों ने अपनी जांच करते हुए उचित परामर्श के साथ दवा प्राप्त किया। डॉक्टर राहुल राज ने स्वच्छ पानी व मच्छर से बचाव पर मरीज को जानकारी दी। मौके पर सहिया साथी मेरी मालतो सहिया सुशीला मालतो, नोहोमी मालतो,अवधेश कुमार मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...