Sahibganj News: स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: बरहड़वा। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरहरवा व उसके तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटालपोखर, ग्वालखोर एवं 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वच्छता व साफ-सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत अस्पताल परिसर, प्रसव कक्ष, ओपीडी, सामान्य कक्ष, महिला कक्ष, जांच घर, रोगी प्रतीक्षालय, ड्रेसिंग रूम और ऑपरेशन थियेटर की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। इस दौरान सफाईकर्मियों ने सभी निर्धारित स्थलों की सफाई की। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सरिता टुडू ने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित रूप से साफ-सफाई जरूरी है। विशेष स्वच्छता अभियान से स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलती है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी की सभी स्वास्थ्य इकाइयों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.