Sahibganj News: स्वच्छ शहर, स्वस्थ समाज की पहल, खाद्य दुकानों पर हाइजीन को लेकर सख्ती
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर में खाद्य सामग्री की बिक्री में स्वच्छता और हाइजीन सुनिश्चित करने को लेकर नगर पंचायत ने सख्ती बरतते हुए मीट, मछली व मुर्गे की दुकान पर नोटिस चस्पा किया। वार्ड नंबर-3 के पार्षद सन्नी कुमार साहा ने नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में खुले में संचालित मीट-मछली की दुकानों के साथ सभी फूड स्टॉल पर निर्धारित स्वच्छता एवं हाइजीन मानकों का पालन अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा था। बोर्ड ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी देते हुए नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब खुले में खाद्य सामग्री बेचने या आवश्यक स्वच्छता मानकों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों और फूड स्टॉल संचालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.