Sahibganj News: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर जेबीवीएनएल ने चलाया जागरुकता अभियान
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के मेन बाजार के दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर बुधवार को जेबीवीएनएल की ओर से जागरुकता अभियान चलाया गया। विभागीय अभियंताओं व कर्मचारियों ने शहर के गांधी चौक से लेकर चौक बाजार क्षेत्र तक के दुकानदारों व उपभोक्ताओं से संपर्क कर स्मार्ट मीटर के फायदे और उपयोगिता की जानकारी दी। इस दौरान जेबीवीएनएल के पदाधिकारियों ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि इससे बिजली खपत और बिल से संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। उपभोक्ताओं को बिजली बिल को लेकर होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी। जेबीवीएनएल के एई ज्ञानचंद ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने से बिजली खपत की निगरानी करने में भी सहूलियत होगी। मौके पर जेबीवीएनएल के ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.