Sahibganj News: स्टोन चिप्स लोड 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, हादसा टला
साहिबगंज, सितम्बर 15 -- Sahibganj News: बरहेट । बरहेट-लिट्टीपाड़ा हाईवे पर करमगाछ के पास सोमवार की सुबह स्टोन चिप्स से लदा एक 16 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि चालक और सह-चालक को हल्की चोट लगी है। जानकारी के अनुसार हाइवा बरहरवा से धरमपुर, गोड्डा की ओर जा रहा था। करमगाछ के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इससे तेज रफ्तार हाइवा सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा पलटा। दुर्घटना में वाहन के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : छररी लदा हाईवा पलटा, कोई हताहत नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.