साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि । नगर पंचायत क्षेत्र स्थित बोहरा गेस्ट हाउस में शनिवार को यंग डेमोक्रेट्स झारखंड की ओर से स्टेट यूथ असेंबली का आयोजन रॉनी शेख की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गेस्ट हाउस परिसर के पास ध्वजारोहण से हुआ। स्वागत भाषण एसडीपीआई झारखंड के प्रदेश महासचिव तहमीदुर रहमान ने दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर रॉनी शेख ने कहा कि युवाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और राज्य के नवनिर्माण के उद्देश्य से स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों से आए युवा प्रतिनिधियों ने रोजगार, शिक्षा और नीति निर्माण में युवाओं की भागीदारी जैसे समकालीन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

नवीन चयनित पदाधिकारी सर्वसम्मति से उमर फारूक को कन्वेनर तथा तस्लीमा खातून, अ...