साहिबगंज, सितम्बर 3 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन (कोलकाता) साहिबगंज की ओर से गुरूवार को महादेवगंज स्थित श्री राम चौकी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया। मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी व जनहित क्लब महादेवगंज के अनुराग राहुल मौजूद थे। मौके पर सुधीर श्रीवास्तव ने पर्यावरण संबंधी कविता का पाठ किया । कार्यक्रम में शिक्षाविद माखनलाल यादव , मां गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद पांडेय,डॉक्टर राजेश कुमार साह आदि मौजूद थे। मौके पर स्कूल परिसर में नारियल का पेड़ लगाया गया। फोटो: 100, पौधा वितरण करती शिक्षिका व अन्य। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: महादेवगंज में पौधा वितरण आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...