साहिबगंज, अगस्त 17 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से पौधरोपण के लिए पौधा का वितरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत 17 अगस्त सोमवार की सुबह राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बंगाली टोला एवं नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय साहिबगंज की छात्राओं के बीच एवं तालाब मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं में फलदार वृक्ष के पौधा का वितरण हुआ। स्थानीय भरतिया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि नप उपाध्यक्ष विनीता देवी के हाथों सभी स्कूलों के बच्चों को फलदार वृक्ष दिया गया। इस अवसर पर शिक्षिका डा.रानी झा ने विद्यार्थियों के बीच पेड़ लगाने के महत्व पर अपनी बात रखी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवांकुर सखी हरियाली महोत्सव में वितरित किए पौधे मंगलवार 18 अगस्त को सुबह 8:00 बजे राजस्थान मध्य विद्यालय एव...