साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के बंगाली टोला से पिछले माह स्कूटी चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने एक किशोर को निरुद्ध किया है। उसे दुमका बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि बंगाली टोला से पिछले दिनों एक स्कूटी चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी जांच के क्रम में इस घटना में एक नाबालिक की भूमिका सामने आने पर उसे निरुद्ध किया गया है। थाना प्रभारी ने कहा कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दुमका बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...