साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्थानीय संत माइकल स्कूल परिसर में रविवार को भारत स्काउट-गाइड और पाकुड़ के संत जोसफ विद्यालय की ओर से एक दिवसीय हाइक कार्यक्रम किया गया। मौके पर स्काउट व गाइड से एक-एक यूनिट ने हिस्सा लिया। भारत स्काउट-गाइड के जिला संगठन आयुक्त उमा शंकर सिंह ने प्रार्थना, झंडोतोलन, सैल्यूट करने आदि के नियम बताये। इसके अलावा हाइक संबंधी रिपोर्ट अपने प्राचार्य को कैसे देना है ,के बारे में विस्तार से बताया। हाइक कार्यक्रम के बाद सभी ने गंगा का दर्शन किया। कार्यक्रम में संत जोसफ पाकुड़ की शिक्षिका सह गाइड कैप्टन सलोमी नाग व दिशय मुर्मू के नेतृत्व में जार्ज, जय, रोहन, अब्दुल तौसीम, जियांशु, एरोन, मो. तौहीद, प्रीती, आस्था, जूलिक, रीता, देव शिखा, अनुष्का, अनीषा, तनीफर आदि थे।फोटो:101, कार्यक्रम में शामिल स्काउट-गाइड। ...