साहिबगंज, सितम्बर 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज संत जेवियर्स स्कूल के ओल्ड स्टूडेंट यूनियन (सोक्सा)और सूर्या हेल्थ एजुकेशनल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सौ से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री के पैकेट में चूड़ा, गुड़, सत्तू, मिनरल वाटर, मेडिकेटेड मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थे। कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुनील यादव विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं से भी रूबरू हुए। सूर्या हेल्थ एजुकेशनल ट्रस्ट के डॉ. विजय कुमार, उनकी धर्मपत्नी उमा रानी, सोक्सा के अध्यक्ष सह संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर अरुल डौस, सचिव डॉ. सुमित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, चेतन भारतिया, सिकंदर जायसवा...