साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: राजमहल। सेवानिवृत्ति डीईओ दुर्गानंद झा के सम्मान में मंगलवार को स्थानीय प्लस टू जेके हाईस्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ अभिजीत कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों ने स्वागत गान गाकर उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंध समिति की अध्यक्ष सविता मिश्रा ने बुके देकर उनको सम्मानित किया । सेवानिवृत्त डीईओ दुर्गानंद झा ने कहा कि शिक्षक का पद गरिमा का पद है। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों व अनुभवों को साझा किया। उन्होंने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षक और अन्य अतिथियों ने उन्हें मोमेंटो उपहार दिया । मौके पर राजू झा, संजय प्रमाणिक, मो फईमुद्दीन, मो तौकीर, देवकांत कुमार, रणधीर सरकार, स्नेहा लता राज, राजीव शर्मा, मो...