Sahibganj News: सीढ़ी से नीचे गिरने से बच्ची घायल
साहिबगंज, नवम्बर 10 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र के हरिशपुर गांव में घर की सीढ़ी से नीचे गिरने से छह साल की बच्ची आशिफ खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बच्ची छत से सीढ़ी के रास्ते नीचे उतर रही थी। इसी दौरान अचानक सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए बरहरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय चौधरी ने गंभीर रूप से घायल लोगों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.