साहिबगंज, जुलाई 15 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के विवेकानंद चौक के पास मंगलवार रात लगभग 11 बजे एक स्टोन चिप्स लोड ट्रक सिवरेज के नाले में फंस जाने से लगभग 15 घंटा आवागमन बाधित रहा। मुझे जानकारी के अनुसार ट्रक बेक करने के दौरान सिवरेज के नाले में घुस गया और वहीं फंस गया। जिससे उक्त रास्ते से आने जाने वाले छोटे वाहनों का परिचालन बाधित हो गया। बुधवार को उक्त वाहन से स्टोन चिप्स खाली कर ट्रक को निकाल बाहर निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...