Sahibganj News: सीमेंट लोड ट्रक के टायर में लगी आग
साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के डुमरिया तसर केन्द्र के पास रविवार के अहले सुबह सिमेंट लोड ट्रक के पिछले टायर हिट हो जाने से आग लग गयी। चालक एवं खलासी ट्रक से नीचे कूद कर जान बचायी। शोर मचाने के बाद आस-पास के ग्रामीण जमा हो गए। सामाजिक कार्यकर्ता किशोर कुमार ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने त्वरित कारवाई करते हुए पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर भेजा। काफी मशक्कत के बाद चालक एवं खलासी तथा ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई गयीI जानकारी के ट्रक चालक मो. अख्तर ने बताया कि सिमेंट लोड ट्रक फरक्का के अंबुजा सिमेंट फैक्टरी से सिमेंट लेकर ट्रक तीन पहाड़ के रास्ते बोरियो की ओर आ रहा था। हरिणचरा के आगे तसर केन्द्र के पास अचानक ट्रक के पिछले टायर में आग लग गयी। आग को बुझाया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.