Sahibganj News: सीतापहाड़ में ख्रीस्त राजा का पर्व आज
साहिबगंज, नवम्बर 22 -- Sahibganj News: पतना। सीतापहाड़ कैथोलिक चर्च में ख्रीस्त राजा का पर्व को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। कैथोलिक कलीसिया में 22 नवम्बर को धूमधाम के साथ ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरूआत तलबड़िया माहली टोला के पास से सुबह 9 बजे विशेष प्रार्थना के साथ होगी। इस क्रम में ईसाई धर्मालंबियों तलबड़िया महली टोला के पास से धार्मिक जुलूस के सकल में बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ से होकर तलबड़िया चौक होते हुए चर्च परिसर में बने मिस्सा पूजा पंडाल तक पहुंचेगी। इस क्रम में तीन जगहों पर फादर्स की ओर से बेनेडिक्शन भी होगा। तैयारी में मुख्य रूप से फादर अजीत हेम्ब्रम, फादर मनोज टोप्पो, मनोज टुडू, वीना सोरेन, सारा, सुनील मरांडी व अन्य जुटे हैं। यह भी पढ़ें- Palamu News: ख्रीस्त राजा पर्व आज, विशेष मिस्सा पूजा के बाद निकलेगा जुलूस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.