Sahibganj News: सीओ ने निजी स्कूल का किया निरीक्षण,सौंपी जाएगी रिपोर्ट
साहिबगंज, अक्टूबर 15 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर सीओ बासुकीनाथ टुडू ने बुधवार को शहर के दो प्राइवेट स्कूलों का निरीक्षण किया । सीओ पूर्वाह्न 11:00 बजे पूर्वी रेलवे फाटक के पास स्थित द ग्रामर स्कूल पहुंचे। उन्होंने बच्चों के क्लास में जाकर आवश्यक जानकारी ली। बच्चों के स्कूल में प्रवेश होने व निकालने के दरवाजे के मामले में जानकारी ली गई। क्लास रूम के एग्जिट और एंट्री गेट के संबंध में भी पूछताछ की गई। स्कूल सीसीटीवी कैमरे के मामले में जानकारी ली गई। आग लगने की स्थिति में बचाव के लिए कौन-कौन सी यंत्र व व्यवस्था उपलब्ध है,इसकी जानकारी ली गई। वहां के बाद सीओ गंगा नदी थाना के पास स्थित संत माइकल स्कूल पहुंचे। वहां पर भी उन्होंने सुरक्षा से संबंधित बातों की जानकारी हासिल की। डीसी के निर्देश पर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों की जांच की जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.