Sahibganj News: सीएस ने लिया सदर अस्पताल के स्वास्थ सेवाओं का जायजा
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के ओटी वार्ड, प्रसव वार्ड,सेंट्रल लैब समेत अन्य विभागों का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली । दरअसल,आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाने को लेकर सीएस ने स्वास्थ कर्मियों को इसकी तैयारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने सदर अस्पताल के सभी वार्डों में भर्ती मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, दवा वितरण, जांच सेवाओं तथा सेंट्रल लैब,ब्लड जांच की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। अस्पताल कर्मियों को समय पर मरीजों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने, अस्पताल परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये।फोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.