Sahibganj News: सीएम हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर काटा केक, मूक बधिर बच्चों में बांटा भोजन सामग्री
साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: साहिबगंज/बरहड़वा। शहर से सटे पहाड़ की तलहटी में स्थित मूक बधिर स्कूल में सोमवार को झामुमो के नगर अध्यक्ष आदित्य यादव के नेतृत्व में सीएम हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरुण सिंह शामिल हुए। झामुमो कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बच्चों के साथ केक काटकर जन्म दिन मनाया। इस दौरान बच्चों के बीच खाने पीने की सामग्री वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने सीएम हेमंत सोरेन के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी । उन्होंने हेमंत सरकार के स्तर से चलाए जा रहे कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर जिला उपाध्यक्ष बबलू मिश्रा, नगर सचिव नुमान अंसारी, नगर उपाध्यक्ष तारीख अनवर व जमाल उद्दीन आदि मौजूद थे。 यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झामुमो कार्यकर्ताओं ने मरीज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.