Sahibganj News: सिविल सर्जन ने किया स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक
साहिबगंज, सितम्बर 11 -- Sahibganj News: उधवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान की अध्यक्षता में हुई। सीएस ने एएनएम,सीएचओ समेत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मुख्य रूप से हाई रिस्क प्रेग्नेंसी,स्वास्थ्य जांच,काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य कर्मियों को अपने क्षेत्र में लोगों के बीच स्वास्थ्य संबंधी जागरुकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश दिया। आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नियमित बैठक करने,स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने तथा गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों की लगातार निगरानी करने पर भी चर्चा हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.