साहिबगंज, जुलाई 18 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शनिवार को रेल थाना पुलिस ने बियर से भरा ट्रॉली बैग के साथ एक युवक को पकड़ा है। ट्रॉली बैग से 29 कैन किंग फिशर बियर मिला है। इसकी कीमत करीब 4350 रुपया बताया गया है। रेल पुलिस के मुताबिक युवक मुजफ्फरपुर जिला के मीना पूर थाना क्षेत्र का अवध कुमार है। एएसआई मुश्ताक अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना पर उन्होंने एएसआई कमलेश कुमार के साथ युवक को पकड़ा है। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि वह महाराजपुर से बियर लेकर टेम्पो से साहिबगंज आया था। यहां से वह ट्रेन पकड़कर मुजफ्फरपुर जाने वाला था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर शराब की बोतल से भरे ट्रॉली बैग के साथ एक धराया हालांकि तबतक रेल थाना पुलिस ने उसे दबोच लिया। रेल पुलिस जब्त बियर के स...