Sahibganj News: साहिबगंज में 24 घंटे में 54.84 एमएम बारिश रिकार्ड
साहिबगंज, जुलाई 14 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में बीते 24 घंटे में 54.84 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। इस दौरान सर्वाधिक 111.2 एमएम बोरियो व सबसे कम 2.0 एमएम बारिश उधवा प्रखंड क्षेत्र में हुई है। मंगलवार को भी सुबह से मौसम खराब है। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली थी,लेकिन दोपहर एक बजते-बजते आसमान में फिर से काला घना बादल छा गया और बूंदाबांदी शुरू हो गई। उधर, मौसम पूर्वानुमान में 17 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। बुधवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में झमाझम बारिश होने क पूर्वानुमान है। इस दौरान कहीं-कहीं ठनका गिरने व 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में आज छाता लेकर ही निकलें, भागलपुर-मधुबनी और जमुई में भारी बारिश; कई जिलों में वज्रपात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.