साहिबगंज, अगस्त 19 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज रेलथाना पुलिस ने झोले में बंद 76 पीस मोबाइल बरामद किया है। इस मामले में तत्काल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रेल पुलिस यहां केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक के बगल से यार्ड जाने वाली लाइन के झाड़ी में एक काले रंग का झोला बीते 16 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे लावारिस हालत में पड़ा मिला। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: दो साल में 1.16 करोड़ रुपये से अधिक का मोबाइल फोन बरामदपुलिस जांच जांच करने पर उसमें 76 मोबाइल बरामद हुआ। आसपास पूछने पर बरामद मोबाइल का कोई दावेदार सामने नहीं आया। रेलथाना प्रभारी सत्यदेव कुमार राम ने बताया कि बरामद मोबाइल में रियलमी, पोको, मोटोरोला, रेडमी, टेक्नो, सैमसंग, ओप्पो, वीवो सहित अ...