साहिबगंज, सितम्बर 29 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहन मुर्मू के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का मंगलवार को आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर की जानकारी शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेटों तथा मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत एक्सल डाटा सर्विसेज के प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। शिविर में कुल 15 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक है, उसी प्रकार जीवन की सुरक्षा के लिए रक्तदान भी अत्यंत ...