साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज व आसपास के इलाके में गुरुवार को भी मौसम खराब रहा । सुबह बूंदाबांदी के बाद शाम तक बारिश नहीं हुई,लेकिन आज धूप भी नहीं निकली। बीते 24 घंटे के भीतर जिला में औसत 42.13 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। इस दौरान सबसे अधिक 70.20 एमएम बारिश बोरियो एवं सबसे कम 12 एमएम बारिश उधवा में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक साहिबगंज में एक जून से अब तक सामान्य वर्षापात से 37 फीसदी कम बारिश हुई है। कायदे से 340.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। इसके विरूद्ध नौ जुलाई तक सिर्फ 214.5 एमएम बारिश रिकार्ड किया गया है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जिले में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ठनका गिरने व 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसे लेकर मौसम विभ...