Sahibganj News: साहिबगंज कॉलेज के विभिन्न भवनों का निरीक्षण, होगा जीर्णोद्धार
साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज। डीसी के निर्देश पर गुरुवार को साहिबगंज महाविद्यालय परिसर के विभिन्न भवनों का निरीक्षण एवं भौतिक आकलन किया गया। इस दौरान कला भवन, रमन विज्ञान भवन, वीर कुंवर सिंह भवन, बीएड भवन, नंदन भवन समेत अन्य भवनों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं महाविद्यालय के शिक्षकों ने भवनों की वर्तमान स्थिति, आवश्यक मरम्मत तथा जीर्णोद्धार की संभावनाओं पर चर्चा की। बताया गया कि कुछ भवन जर्जर स्थिति में हैं, जबकि कुछ भवनों में आवश्यक मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य कराकर उनका बेहतर उपयोग किया जा सकता है। इसको लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों नेआकलन किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. रंजीत कुमार सिंह, पूर्व प्राचार्य एसआईआर रिजवी, बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. डेविड यादव, डॉ. रविंद्र कुमार, एनआरआईपी जेई दिवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.